लाइव न्यूज़ :

मीराबाई ने क्लीन एवं जर्क में विश्व रिकार्ड बनाया, एशियाई चैम्पियनशिन में कांस्य पदक जीता

By भाषा | Updated: April 17, 2021 22:53 IST

Open in App

ताशकंद, 17 अप्रैल पूर्व विश्व चैम्पियन मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन एरीना में शानदार वापसी करते हुए क्लीन एवं जर्क में नया विश्व रिकार्ड कायम करते हुए शनिवार को एशियाई चैम्पियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया।

मीराबाई ने इस दौरान अपने राष्ट्रीय रिकार्ड में सुधार करने के साथ तोक्यो ओलंपिक का टिकट भी पक्का किया क्योंकि वह छह क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं।

भारत की 26 साल की इस खिलाड़ी ने स्नैच में 86 किग्रा का भार उठाने के बाद क्लीन एवं जर्क में विश्व रिकार्ड कायम करते हुए 119 किलोग्राम का भार उठाया। वह कुल 205 किग्रा के साथ तीसरे स्थान पर रही।

इससे पहले क्लीन एवं जर्क मे विश्व रिकार्ड 118 किग्रा का था। चानू का 49 किग्रा में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कुल 203 किग्रा (88 किग्रा और 115 किग्रा) था, जो उन्होंने पिछले साल फरवरी में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में बनाया था।

स्वर्ण पदक चीन की होऊ जिहीहुई ने जीता, जिन्होंने 213 किग्रा (96 किग्रा और 117 किग्रा) के कुल वजन से स्नैच में नया विश्व रिकार्ड बनाया जबकि उनकी हमवतन जियांग हुईहुआ ने गोल्ड स्तर की ओलंपिक क्वालीफायर प्रतियोगिता में 207 किग्रा (89 किग्रा और 118 किग्रा) का वजन उठाकर रजत पदक जीता।

चानू की शुरूआत हालांकि अच्छी नहीं रही, वह पहले दो स्नैच प्रयासों में 85 किग्रा का वजन उठाने में असफल रहीं। मणिपुर की इस भारोत्तोलक ने फिर अपने अंतिम प्रयास में 86 किग्रा का वजन उठाया। हालांकि वह जिहीहुई (96 किग्रा), हुईहुआ (89 किग्रा) और इंडोनेशिया की ऐसाह विंउी कैंटिंका (87 किग्रा) के बाद चौथे स्थान पर रहीं।

चानू ने अपने क्लीन एवं जर्क की शुरूआत 113 किग्रा से की, इसके बाद उन्होंने 117 किग्रा का वजन उठाकर अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ किया। भारतीय भारोत्तोलक ने फिर 119 किग्रा का वजन उठाकर अपने प्रदर्शन में सुधार किया जो उनके शरीर के वजन से दोगुने से ज्यादा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!