लाइव न्यूज़ :

मेदवेदेव , ज्वेरेव पहले दौर में बाहर

By भाषा | Updated: March 3, 2021 20:44 IST

Open in App

रोटरडम, तीन मार्च (एपी) शीर्ष वरीयता प्राप्त रूस के दानिल मेदवेदेव को एबीएन एमरो विश्व टेनिस टूर्नामेंट के पहले ही दौर में दुसान लाजोविच ने 7 . 6, 6 . 4 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया ।

वहीं तीसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव भी दूसरे दौर में नहीं पहुंच सके ।

मेदवेदेव ने 25 सहज गलतियां की जबकि लाजोविच ने सिर्फ 12 गलतियां की । मेदवेदेव पिछले महीने ही आस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल में पहुंचे थे जहां उन्हें नोवाक जोकोविच ने हराया था ।

सर्बिया के लाजोविच का सामना अब क्रोएशिया के बोरना कोरिच से होगा । वहीं ज्वेरेव को अलेक्जेंडर बुबलिक ने 7 . 5, 6 . 3 से हराया जो अब टॉमी पॉल से खेलेंगे ।

दूसरे वरीय स्टीफानोस सितसिपास ने बेलारूस के इगोर गेरासिमोव को कड़े मुकाबले में हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।

सितसिपास ने पहले दौर के मुकाबले में सीधे सेटों में 7-6, 7-5 से जीत दर्ज की।

आस्ट्रेलिया ओपन में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी रफेल नडाल को हराने वाले यूनान के 22 साल के सितसिपास अगले दौर में पोलैंड के ह्यूबर्ट हुर्काज से भिड़ेंगे जिन्होंने एड्रियन मनारिनो को 6-3, 7-6 से हराया।

चौथे वरीय आंद्रे रूबलेव ने अमेरिकी क्वालीफायर मार्कोस गिरोन को 7-6, 6-3 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई जहां उनका सामना एंडी मरे से होगा।

तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन स्टेन वावरिंका को हालांकि करेन खचानोव के खिलाफ 4-6, 5-7 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

एलेक्स डि मिनोर ने आल आस्ट्रेलियन मैच में जॉन मिलमैन को 6-1, 6-4 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!