लाइव न्यूज़ :

मेदवेदेव ने थीम को हराकर एटीपी फाइनल्स खिताब जीता

By भाषा | Updated: November 23, 2020 13:57 IST

Open in App

लंदन, 23 नवंबर (एपी) डेनियल मेदवेदेव ने डोमीनिक थीम को कड़े मुकाबले में हराकर एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के रूप में अपने करियर का सबसे बड़ा खिताब जीता।

मेदवेदेव ने पहला सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए रविवार को हुए फाइनल में अमेरिकी ओपन चैंपियन और दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी थीम को 4-6, 7-6, 6-4 से हराया।

दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी मेदवेदेव ने खिताबी जीत के दौरान दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और नंबर दो रफेल नडाल को भी शिकस्त दी और वह सत्रांत चैंपियनिशप में विश्व रैंकिंग में शीर्ष तीन पर काबिज खिलाड़ियों को हराने वाले पहले खिलाड़ी बने। वह 1990 से किसी भी प्रतियोगित में शीर्ष तीन खिलाड़ियों को हराने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी हैं।

रूस के 24 साल के खिलाड़ी ने खिताब जीतने के बाद कहा, ‘‘यह काफी मायने रखता है। यह दर्शाता है कि जब मैं अच्छा खेल रहा हूं, जब मैं मानसिक, शारीरिक रूप से अच्छा महसूस कर रहा हूं तो मैं क्या करने में सक्षम हूं। इसलिए मुझे पता है कि मैं क्या करने में सक्षम हूं। बस कुछ और अधिक बार ऐसे नतीजे देने होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!