लाइव न्यूज़ :

मेदवेदेव टोरंटो में आगे बढ़े, आंद्रीस्कू मांट्रियल में जीती

By भाषा | Updated: August 11, 2021 11:42 IST

Open in App

टोरंटो, 11 अगस्त (एपी) दानिल मेदवेदेव ने कजाखस्तान के अलेक्सांद्र बुबलिक को 4-6, 6-3, 6-4 से हराकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश किया।

यह प्रतियोगिता इससे पहले आखिरी बार 2019 में खेली गयी थी और तब मेदवेदेव फाइनल में पहुंचे थे जहां उन्हें राफेल नडाल से हार का सामना करना पड़ा था। नडाल पांव की चोट के कारण मंगलवार को टूर्नामेंट से हट गये।

इस टूर्नामेंट में महिला वर्ग के मैच मांट्रियल में खेले जा रहे हैं। महिला वर्ग में मौजूदा चैंपियन और दूसरी वरीयता प्राप्त बियांका आंद्रीस्कू ने क्वालीफायर हैरियट डार्ट को 6-1, 3-6, 6-3 से हराया। यह मैच दो घंटे से अधिक समय तक चला।

यूएस ओपन 2019 की विजेता आंद्रीस्कू जून में विंबलडन के पहले दौर में बाहर होने के बाद अपना पहला मैच खेल रही थी।

मांट्रियल में ही कोका गॉफ ने अनास्तेसिया सेवास्तोवा को जबकि कोविड-19 से उबरने के बाद वापसी करने वाली योहाना कोंटा ने झांग शुहाई को हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!