चिकित्सा विशेषज्ञ तोक्यो ओलंपिक के आयोजन के पक्ष में नहीं

By भाषा | Updated: March 30, 2021 14:32 IST2021-03-30T14:32:29+5:302021-03-30T14:32:29+5:30

Medical experts are not in favor of organizing Tokyo Olympics | चिकित्सा विशेषज्ञ तोक्यो ओलंपिक के आयोजन के पक्ष में नहीं

चिकित्सा विशेषज्ञ तोक्यो ओलंपिक के आयोजन के पक्ष में नहीं

तोक्यो, 30 मार्च (एपी) तोक्यो ओलंपिक के आयोजन में चार महीने से भी कम समय बचा है तथा जापान में मशाल रिले शुरू हो चुकी लेकिन कुछ चिकित्सा विशेषज्ञ इस खेल महाकुंभ के आयोजन के पक्ष में नहीं हैं।

योकोहामा के कीयू अस्पताल में संक्रमण जनित रोगों के विशेषज्ञ डा. नोरियो सुगाया ने एसोसिएटेड प्रेस से कहा, ‘‘जोखिमों को देखते हुए बेहतर यही होगा कि ओलंपिक का आयोजन नहीं किया जाए। जापान में जोखिम बहुत अधिक है। जापान खतरनाक है, किसी भी तरह से सुरक्षित स्थान नहीं है। ’’

सुगाया ने कहा कि ओलंपिक के आयोजन के लिये 50 से 70 प्रतिशत आम जनता का टीकाकरण शर्त होनी चाहिए लेकिन जापान में टीकाकरण की गति धीमी है और इसलिए ऐसी संभावना नहीं है। अभी तक एक प्रतिशत से भी कम लोगों को टीका लगा है। ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे।

सुगाया ने कहा, ‘‘बहुत अल्पकाल में हजारों विदेशी देश में प्रवेश करेंगे जिसमें बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी भी शामिल होंगे। इसलिए चुनौती बहुत बड़ी होगी। ’’

जापान चिकित्सा संघ के प्रमुख डा. तोशियो नकागावा ने कोरोना वायरस के मामलों में फिर से बढ़ोतरी पर गंभीर चिंता जतायी और तुरंत ही बचाव के उपाय अपनाने की अपील की।

उन्होंने इस महीने के शुरू में कहा, ‘‘चौथी लहर रोकने के लिये हमें बहुत जल्दी कार्रवाई करनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Medical experts are not in favor of organizing Tokyo Olympics

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे