लाइव न्यूज़ :

पीएसजी की जीत में एमबापे का टीम की ओर से 100वां गोल

By भाषा | Updated: December 6, 2020 11:42 IST

Open in App

पेरिस, छह दिसंबर (एपी) स्थानापन्न खिलाड़ी काइलियान एमबापे ने पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) की ओर से 100वां गोल दागा जिससे फ्रेंच फुटबॉल लीग में शीर्ष पर चल रही इस टीम ने मोंटपेलियर को 3-1 से शिकस्त दी।

पीएसजी की ओर से 137वां मैच खेल रहे 21 साल के एमबापे ने लेविन कुर्जावा के क्रॉस पर 90वें मिनट में गोल दागकर टीम की ओर से गोल का शतक पूरा किया।

कोलिन डेग्बा ने इससे पहले पीएसजी को 32वें मिनट में बढ़त दिलाई लेकिन स्टेफी माविडिडि ने 40वें मिनट में मोंटपेलियर को बराबरी दिला दी। मोइसे कीन ने 76वें मिनट में पीएसजी को फिर बढ़त दिलाई जबकि एमबापे ने टीम की 3-1 से जीत सुनिश्चित की।

पेरिस सेंट जर्मेन ने इस जीत के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे मार्सिले पर चार अंक की बढ़त बना ली है।

शनिवार के एक अन्य मैच में रेनेस को लेंस के खिलाफ 0-2 से हार झेलनी पड़ी। रेनेस की टीम पिछले 13 मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज कर पाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!