लाइव न्यूज़ :

सिराज की शॉट गेंद पर मयंक का सिर चोटिल, हो सकता है कनकशन जांच

By भाषा | Updated: August 2, 2021 18:46 IST

Open in App

नॉटिंघम, दो अगस्त भारत के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती टेस्ट से पहले अभ्यास सत्र के दौरान टीम के साथी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की शॉर्ट गेंद सिर पर लगने से चोटिल हो गये।

इंग्लैंड दौरे पर गये भारतीय गेंदबाजों में सिराज सबसे तेज गेंदबाजी करते है।  अभ्यास के समय मयंक ने उनकी शॉट गेंद से नजरें हटा ली, जिसके बाद गेंद उनकी सिर के पिछले हिस्से में हेलमेट से टकरा गयी।

वह हेलमेट खोलने के बाद कुछ असहज महसूस कर रहे थे और फिर फिजियो नितिन पटेल उनके साथ जमीन पर बैठे गये।

इसके बाद वह सिर के पिछले हिस्से पर हाथ रखकर पटेल के साथ नेट से बाहर निकल गये।

यह उम्मीद की जा है रही कि टेस्ट मैच खेलने के लिए मंजूरी मिलने से पहले अनिवार्य रूप से उन्हे ‘कनकशन’ जांच से गुजरना होगा।

मयंक अगर खेलने में असमर्थ रहे तो लोकेश राहुल को सलामी बल्लेबाज के तौर पर मौका मिल सकता है। राहुल ने ज्यादातर टेस्ट मैचों में पारी का आगाज किया है लेकिन इन दिनों वह मध्य-क्रम में खेलना पसंद करते हैं। टीम में सलामी बल्लेबाजी का एक और विकल्प बंगाल के अभिमन्यु ईश्वरन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!