लाइव न्यूज़ :

सिराज की शॉट गेंद पर मयंक का सिर चोटिल, पहले टेस्ट से बाहर

By भाषा | Updated: August 2, 2021 19:19 IST

Open in App

नॉटिंघम, दो अगस्त भारत के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल अभ्यास सत्र के दौरान टीम के साथी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की शॉर्ट गेंद सिर पर लगने से चोटिल होने के कारण बुधवार से शुरू होने वाले इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती टेस्ट से बाहर हो गये।

इंग्लैंड दौरे पर गये भारतीय गेंदबाजों में सिराज सबसे तेज गेंदबाजी करते है।  अभ्यास के समय मयंक ने उनकी शॉट गेंद से नजरें हटा ली, जिसके बाद गेंद उनकी सिर के पिछले हिस्से में हेलमेट से टकरा गयी।

भारतीय टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मयंक के सिर में चोट लगी है।

रहाणे ने कहा, ‘‘मयंक अग्रवाल के सिर में चोट लगी है। चिकित्सा टीम उनकी निगरानी कर रही है। अन्य सभी खिलाड़ी फिट है।’’

मयंक हेलमेट खोलने के बाद कुछ असहज महसूस कर रहे थे और फिर फिजियो नितिन पटेल उनके साथ जमीन पर बैठे गये।

इसके बाद वह सिर के पिछले हिस्से पर हाथ रखकर पटेल के साथ नेट से बाहर निकल गये।

यह उम्मीद की जा है रही कि टेस्ट मैच खेलने के लिए मंजूरी मिलने से पहले अनिवार्य रूप से उन्हे ‘कनकशन’ जांच से गुजरना होगा।

मयंक की गैरमौजूदगी में लोकेश राहुल को सलामी बल्लेबाज के तौर पर मौका मिल सकता है। राहुल ने ज्यादातर टेस्ट मैचों में पारी का आगाज किया है लेकिन इन दिनों वह मध्य-क्रम में खेलना पसंद करते हैं। टीम में सलामी बल्लेबाजी का एक और विकल्प बंगाल के अभिमन्यु ईश्वरन है।

टीम में हालांकि हनुमा विहारी को भी सलामी बल्लेबाज के तौर पर मौका मिल सकता है जो ऑस्ट्रेलिया की तरह यहां पारी का आगाज कर सकते है।

विहारी ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते है और अगर वह सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल होते है तो हरफनमौला तेज गेंदबाज शारदुल ठाकुर को भी अंतिम 11 में चुना जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!