लाइव न्यूज़ :

कोहली से सीख लेने के लिये बेताब हैं मैक्सवेल

By भाषा | Updated: March 1, 2021 11:54 IST

Open in App

वेलिंगटन, एक मार्च आस्ट्रेलियाई आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में विराट कोहली के साथ खेलने और उनसे सीख लेने को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने भारतीय कप्तान के सभी प्रारूपों में दबदबे को देखते हुए कहा कि वह ‘खेल के शिखर’ पर हैं।

कोहली की अगुवाई वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने मैक्सवेल को पिछले महीने की नीलामी में 14.25 करोड़ रुपये देकर खरीदा। आईपीएल 2020 में लचर प्रदर्शन के बाद पंजाब किंग्स ने मैक्सवेल को ‘रिलीज’ कर दिया था।

मैक्सवेल ने आस्ट्रेलियाई एसोसिएटेड प्रेस (एएपी) से कहा, ‘‘वह (कोहली) टेस्ट से लेकर टी20 तक सभी प्रारूपों में छाया हुआ है और पिछले कुछ समय से इस खेल के शिखर पर है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह परिस्थितियों के अनुसार अपने खेल को ढालता है, लंबे समय तक दबदबा बनाये रखता है तथा भारत का कप्तान और उनका सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होने के भारतीय दबाव से पार पा लेता है। ’’

इंडियन प्रीमियर लीग के अप्रैल के दूसरे सप्ताह में शुरू होने की संभावना है और इस आलराउंडर को उम्मीद है कि उन्हें इस दौरान भारतीय कप्तान से नेतृत्वक्षमता के गुण सीखने को मिलेंगे। कोहली आरसीबी में मैक्सवेल के कप्तान होंगे।

इस 32 वर्षीय आलराउंडर ने कहा, ‘‘मैं केवल मैच ही नहीं बल्कि अभ्यास को लेकर उनकी कार्यशैली को समझने को लेकर उत्सुक हूं। उम्मीद है कि मैं उनसे नेतृत्वकौशल के भी कुछ गुण सीखने में सफल रहूंगा।’’

उन्होंने कहा कि उनकी कोहली के साथ अच्छी मित्रता है और जब उन्होंने 2019 में मानसिक कारणों से विश्राम लिया था तब भारतीय स्टार ने उनका समर्थन किया था।

मैक्सवेल ने कहा, ‘‘उन्होंने मेरे फैसले का खुलकर समर्थन किया था। एक तरह से वह उन सारी चीजों को समझ गये थे जिनसे मैं गुजर रहा था। बहुत सारी अपेक्षाएं और दबाव जिन्हें यकीनी तौर पर वह खुद से संबद्ध कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!