लाइव न्यूज़ :

मैक्सवेल ने भरोसा दिलाया कि मैं बड़ा शॉट खेलकर मैच जिता सकता हूं : भरत

By भाषा | Updated: October 9, 2021 11:15 IST

Open in App

दुबई, नौ अक्टूबर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के नये स्टार खिलाड़ी कोना भरत ने कहा कि उनके वरिष्ठ साथी ग्लेन मैक्सवेल को उन पर पूरा भरोसा था कि वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में बड़ा शॉट खेलकर जीत दिला सकते हैं और यह विकेटकीपर बल्लेबाज आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर इस पर खरा उतरा।

आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले भरत ने 52 गेंदों पर नाबाद 78 रन बनाये। उन्होंने दबाव में धैर्य बनाये रखा और अवेश खान की मैच की अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलायी।

इस परिणाम का हालांकि अंकतालिका पर कोई असर नहीं पड़ा तथा दिल्ली 20 अंक लेकर शीर्ष पर रहा। आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के समान 18 अंक रहे। चेन्नई ने बेहतर रन रेट के कारण दूसरा स्थान हासिल किया।

भरत से पूछा गया कि आखिरी ओवर से पहले उनके बीच क्या बातचीत हुई थी तो उन्होंने बताया कि कैसे मैक्सवेल ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया।

मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 32 और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 44 रन की उपयोगी पारियां खेलने वाले भरत ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘आखिरी ओवर में मैंने और मैक्सी ने बात की कि हम किन क्षेत्रों में शॉट खेल सकते हैं। उन्होंने कहा कि गेंद को देखो और शॉट लगाओ। अंतिम तीन गेंदों में मैंने उनसे कहा कि क्या एक रन लेना है तो उन्होंने कहा कि तुम ही बड़ा शॉट खेलकर जीत दिला सकते हो। इससे मेरा काफी आत्मविश्वास बढ़ा।’’

भरत ने कहा कि वह आखिरी ओवर से पहले बहुत अधिक नहीं सोचना चाहते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कई चीजों पर ध्यान देने के बजाय एक समय में एक गेंद पर ध्यान दे रहा था। मैंने चीजों को सरल बनाये रखा। हमने टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया और जीत दर्ज की।’’

भरत आईपीएल के इस चरण में लगातार नंबर तीन पर खेलते रहे लेकिन टीम प्रबंधन ने उनसे कहा कि बल्लेबाजी क्रम में किसी भी समय बदलाव किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम किसी भी क्रम में खेलने के लिये तैयार हैं। इसके बारे में स्पष्ट तौर पर बताया गया है। हर कोई अपनी चुनौती के लिये तैयार है। मुझे नहीं लगता कि किसी तरह की संवादहीनता है। जब आपको मौका दिया जाता है तो आप अच्छा प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाना चाहते हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!