लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक के दौरान अधिकतम 10,000 प्रशंसकों को स्टेडियम में आने की अनुमति

By भाषा | Updated: June 21, 2021 16:54 IST

Open in App

तोक्यो, 21 जून (एपी) जापान के आयोजकों ने आगामी तोक्यो ओलंपिक खेलों के दौरान सभी स्थलों पर दर्शकों की सीमा तय करते हुए स्टेडियम की क्षमता के 50 प्रतिशत लोगों को स्थल पर पहुंचने की स्वीकृति दी है। किसी भी स्थल पर हालांकि 10 हजार से अधिक दर्शकों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

ओलंपिक खेलों का आयोजन 23 जुलाई से किया जाएगा। कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले साल इन खेलों को स्थगित किया गया था।

यह फैसला पांच पक्षीय बातचीत के बाद लिया गया जिसमें स्थानीय आयोजकों, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति, अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति, जापानी सरकार और तोक्यो की महानगरीय सरकार के प्रतिनिधि शामिल थे।

यह फैसला देश के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ. शिगेरू ओमी के विचार के खिलाफ है। उन्होंने पिछले सप्ताह सिफारिश की थी कि बिना प्रशंसकों के ओलंपिक आयोजित करना ही सबसे सुरक्षित तरीका होगा।

ओलंपिक के लिए कई महीने पहले विदेश से आने वाले प्रशंसकों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। अधिकारियों का कहना है कि स्थानीय प्रशंसकों पर हालांकि सख्त नियम लागू होंगे। उन्हें खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई के लिए शोर करने अनुमति नहीं होगी और स्टेडियम के अंदर मास्क पहनना होगा। स्टेडियम से निकलने के बाद उन्हें सीधे घर जाने की सलाह दी गयी है।

आयोजकों ने कहा कि इन खेलों के 36 से 37 लाख टिकट स्थानीय लोगों के पास है।

प्रशंसकों को अनुमति देने का समर्थन करने वाले प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने आधिकारिक घोषणा से पहले कहा कि अगर स्थिति बदलती है तो वह प्रशंसकों पर रोक लगा सकते हैं।

सुगा ने कहा, ‘‘ अगर आपातकाल की स्थिति जरूरी हुई तो मैं लचीला रूख अपनाउंगा। खेलों के सुरक्षित आयोजन के लिए मुझे बिना प्रशंसक के इसके आयोजन पर भी कोई संकोच नहीं होगा।’’

स्थानीय आयोजन समिति के अध्यक्ष सीको हाशिमोतो ने कहा कि खेलों के दौरान महामारी से जुड़ी अनिश्चितता को स्वीकार करना महत्वपूर्ण था।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें लचीला रूख बनाये रखना होगा। अगर स्थिति में अचानक कोई बदलाव होता है, तो किसी निर्णय लेने के लिए हम फिर से पांच-पक्षीय बैठकें करेंगे।’’

तोक्यों में पिछले सात दिनों से कोरोना वायरस के लगभग 400 मामले रोजाना आ रहे हैं। स्थिति अभी नियंत्रण में है लेकिन अधिकारियों को डर है कि ओलंपिक और वायरस के नये प्रकार के कारण मामले फिर से बढ़ सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!