लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक के दौरान अधिकतम 10,000 प्रशंसकों को स्टेडियम में आने की अनुमति

By भाषा | Updated: June 21, 2021 16:07 IST

Open in App

तोक्यो, 21 जून (एपी) जापान के आयोजकों ने आगामी तोक्यो ओलंपिक खेलों के दौरान सभी स्थलों पर दर्शकों की सीमा तय करते हुए स्टेडियम की क्षमता के 50 प्रतिशत लोगों को स्थल पर पहुंचे की स्वीकृति दी। किसी भी स्थल पर हालांकि 10 हजार से अधिक दर्शकों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

ओलंपिक खेलों का आयोजन 23 जुलाई से किया जाएगा। कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले साल इन खेलों को स्थगित किया गया था।

स्थानीय आयोजकों, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति, अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति, जापानी सरकार और तोक्यो की महानगरीय सरकार के बीच बातचीत के बाद इस फैसले की घोषणा की गयी।

यह फैसला देश के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ. शिगेरू ओमी के विचार के खिलाफ है। उन्होंने पिछले सप्ताह सिफारिश की थी कि बिना प्रशंसकों के ओलंपिक आयोजित करना ही सबसे सुरक्षित तरीका होगा।

ओलंपिक के लिए कई महीने पहले विदेश से आने वाले प्रशंसकों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। अधिकारियों का कहना है कि स्थानीय प्रशंसकों पर हालांकि सख्त नियम लागू होंगे। उन्हें खिलाड़ियों की हौसलाअफजायी के लिए शोर करने अनुमति नहीं होगी और स्टेडियम के अंदर मास्क पहनना होगा। स्टेडियम से निकलने के बाद उन्हें सीधे घर जाने की सलाह दी गयी है।

आयोजकों ने कहा कि इन खेलों के 36 से 37 लाख टिकट स्थानीय लोगों के पास है।

प्रशंसकों को अनुमति देने का समर्थन करने वाले प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने आधिकारिक घोषणा से पहले कहा कि अगर स्थिति बदलती है तो वह प्रशंसकों पर रोक लगा सकते हैं।

सुगा ने कहा, ‘‘ अगर आपातकाल की स्थिति जरूरी हुई तो मैं लचीला रूख अपनाउंगा। खेलों के सुरक्षित आयोजन के लिए मुझे बिना प्रशंसक के इसके आयोजन पर भी कोई संकोच नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!