लाइव न्यूज़ :

मास्टर्स चैंपियन मात्सुयामा ने जोजो गोल्फ चैंपियनशिप का खिताब जीता

By भाषा | Updated: October 24, 2021 14:04 IST

Open in App

चीबा (जापान), 24 अक्टूबर (एपी) मास्टर्स चैंपियन हिदेकी मात्सुयामा ने चौथे दौर के आखिरी नौ होल में तीन बर्डी और एक ईगल लगाकर पांच अंडर 65 के स्कोर के साथ  रविवार को यहां  पीजीए टूर जोजो गोल्फ चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

उन्होंने 18वें होल में ईगल लगाकर पांच शॉट के बड़े अंतर से शानदार जीत दर्ज की। उनका कुल स्कोर 15 अंडर 265 रहा।  जापान में पीजीए टूर में यह उनका पहला खिताब है।

अमेरिका के दो खिलाड़ी ब्रैंडन स्टील और कैमरन ट्रिंग 10 अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। स्टील ने चौथे दौर में 66 जबकि ट्रिंग ने 69 का कार्ड खेला।

ब्रिटिश ओपन चैम्पियन कोलिंस मोरिकावा ने आखिरी दौर में 69 का कार्ड खेला और वह मात्सुयामा से 10 शॉट पीछे संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर रहे।

ओलंपिक चैम्पियन जेंडर शॉफेले ने 68 का कार्ड खेला और  पार स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 28वें स्थान पर रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!