लाइव न्यूज़ :

शुभंकर संयुक्त 34वें स्थान पर रहे, ब्लैंड ने जीता ब्रिटिश मास्टर्स

By भाषा | Updated: May 16, 2021 17:27 IST

Open in App

विशॉ (ब्रिटेन), 16 ममई भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने आखिरी दौर में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीन अंडर 69 का स्कोर बनाया जिससे वह बेलफ्रेड ब्रिटिश मास्टर्स में संयुक्त 34वें स्थान पर रहे।

रिचर्ड ब्लैंड ने ट्राफी हासिल की जो यूरोपीय टूर में उनका पहला खिताब है।

शुभंकर कट में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय थे। उन्होंने अंतिम दौर में पांच बर्डी बनायी लेकिन इस बीच दो बोगी भी की और आखिर में उनका चार दिन का स्कोर चार अंडर रहा।

भारत के अजितेश संधू, एसएसपी चौरसिया और गगनजीत भुल्लर ने भी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था लेकिन ये तीनों कट में जगह नहीं बना पाये थे।

इस बीच ब्लैंड ने कई प्रयासों के बाद पहली बार यूरोपीय टूर का खिताब जीता। उन्होंने प्लेआफ में इटली के युवा गोल्फर गुइडो मिगलियोजी को हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!