लाइव न्यूज़ :

मैरीकॉम एआईबीए की ‘चैम्पियंस एंड वेटरंस’ समिति की अध्यक्ष चुनी गयीं

By भाषा | Updated: March 3, 2021 14:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मार्च छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम को अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) की ‘चैम्पियंस एंड वेटरंस’ समिति का अध्यक्ष चुना गया। विश्व संस्था ने पिछले साल इस पैनल का गठन किया था।

सैंतीस साल की 2012 ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मैरीकॉम को एआईबीए के निदेशकों के बोर्ड की वोटिंग के बाद इस पद के लिये चुना गया। यह स्टार मुक्केबाज कई मौकों पर विश्व संस्था की ब्रांड दूत रह चुकी हैं।

एआईबीए अध्यक्ष उमर क्रेमलेव ने मैरीकॉम को लिखे पत्र में कहा, ‘‘ खुशी के साथ आपको सूचित करता हूं कि एआईबीए के निदेशकों के बोर्ड के मेल से वोटिंग के बाद आपको एआईबीए की ‘चैम्पियंस एंड वेटरंस’ समिति के अध्यक्ष के तौर पर सेवा करने के लिये चुना गया है। ’’

उन्होंने साथ ही कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि आपकी अपार जानकारी और अनुभव से आप इस महत्वपूर्ण समिति की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान करेंगी। ’’

इस समिति का गठन पिछले साल दिसंबर में किया गया था, ‘‘जिसमें दुनिया भर के सम्मानजनक दिग्गज और चैम्पियन मुक्केबाज शामिल हैं जो अपने अनुभव साझा करने को तैयार हैं। ’’

पैनल के अन्य सदस्यों की जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

मैरीकॉम इस समय बोक्सॉम इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिये स्पेन में हैं और उन्होंने ट्वीट कर इस सम्मान के लिये आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा,‘‘ इस नयी जिम्मेदारी को देने के लिये एआईबीए अध्यक्ष उमर क्रेमलेव और सभी मुक्केबाजी परिवार का शुक्रिया। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी। ’’

मैरीकॉम अपने दूसरे और अंतिम ओलंपिक - इस साल जुलाई-अगस्त में होने वाले तोक्यो ओलंपिक - के लिये क्वालीफाई कर चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!