लाइव न्यूज़ :

यात्रा प्रतिबंधों से बचने के लिये इटली में अभ्यास करेगी मेरीकोम

By भाषा | Updated: June 29, 2021 14:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून कोविड-19 महामारी को देखते हुए भारत से तोक्यो की यात्रा पर जाने वालों पर लगाये गये अतिरिक्त प्रतिबंधों को देखते हुए छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मेरीकोम ने ओलंपिक में भाग लेने वाली भारतीय मुक्केबाजी टीम के साथ इटली में अभ्यास करने का निर्णय किया है।

मेरीकोम एक या दो दिन में असीसी के लिये रवाना हो जाएगी जहां ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाले आठ अन्य मुक्केबाज अभ्यास कर रहे हैं। ये सभी वहीं से तोक्यो के लिये रवाना होंगे।

लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मेरीकोम अभी तक पुणे के सेना खेल संस्थान में अभ्यास कर रही थी। तोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे।

मेरीकोम ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मैंने अपना कार्यक्रम बदल दिया है। मैं दिल्ली वापस लौटकर कल या परसों तक इटली के लिये रवाना हो जाऊंगी। भारत से यात्रा करने वालों पर पृथकवास के कड़े नियम लागू होंगे। मैं इनसे बचना चाहती हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लंबे समय से इतनी कड़ी मेहनत करने के बाद जोखिम लेने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि कड़े पृथकवास से लय टूट सकती है। ’’

मेरीकोम के साथ उनके निजी कोच छोटे लाल यादव और फिजियो भी जाएंगे।

जापान सरकार ने भारतीय खिलाड़ियों और अधिकारियों से तोक्यो रवाना होने से एक सप्ताह पहले से प्रतिदिन कोविड-19 का परीक्षण करने और आगमन के बाद तीन दिन तक किसी अन्य देश के नागरिक से संपर्क नहीं करने के लिये कहा है।

भारत के अलावा 10 अन्य देशों के लिये ऐसे कड़े नियम बनाये गये हैं लेकिन यह नियम उन खिलाड़ियों और अधिकारियों पर लागू नहीं होगा जो इटली जैसे किसी अन्य देश से सीधे तोक्यो पहुंचेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!