लाइव न्यूज़ :

मैरीकॉम सेमीफाइनल में हारीं, कांस्य पदक से संतोष

By भाषा | Updated: March 5, 2021 22:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मार्च छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम (51 किग्रा) को शुक्रवार को कड़े सेमीफाइनल में अमेरिका की वर्जिनिया फुश्स से हारने के बाद स्पेन के कास्टेलोन में चल रहे 35वें बोक्साम इंटरनेशनल मुक्केबाजी टूर्नामेंट में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुकी 37 साल की स्टार मुक्केबाज को विभाजित फैसले में हार मिली। शुरूआती तीन मिनट में दोनों मुक्केबाज एक दूसरे के हमले का इंतजार करती रहीं लेकिन दूसरे राउंड में भारतीय मुक्केबाज काफी आक्रामक हो गयीं।

तीसरा राउंड और अधिक आक्रामकता भरा रहा जिसमें दोनों मुक्केबाजों ने एक दूसरे को कई मुक्के मारे लेकिन जजों ने फैसला अमेरिकी मुक्केबाज के पक्ष में कर दिया जबकि मुकाबले में उनके ज्यादातर मुक्के निशाने पर अच्छी तरह लगते हुए नहीं दिख रहे थे।

इससे पहले ओलंपिक में जगह बना चुके सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) और आशीष कुमार (75 किग्रा) के साथ सुमित सांगवान (81 किग्रा) ने प्रभावशाली जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

सुपर हैवीवेट वर्ग में ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाले देश के पहले मुक्केबाज सतीश ने गुरुवार को क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के गिवसकोव नीलसन को 5-0 से शिकस्त दी जबकि आशीष ने इटली के रेमो सालवटी को 4-1 से हराकर पदक दौर में प्रवेश किया। सुमित सांगवान ने बेल्जियम के मोहोर अल जियाद को 4-1 से मात दी।

इस प्रतियोगिता में रूस, अमेरिका, इटली और कजाखस्तान सहित 17 देशों के मुक्केबाज भाग ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!