लाइव न्यूज़ :

मेरीकॉम मेरे लिये प्रेरणास्रोत हैं : बाला

By भाषा | Updated: December 12, 2020 17:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर स्टार भारतीय महिला फुटबॉलर बाला देवी ने कहा कि वह महान मुक्केबाज एम सी मेरीकॉम से प्रेरणा लेती हैं जिन्होंने साधारण परिवार से होने के बावजूद बतौर खिलाड़ी अभूतपूर्व सफलता हासिल की है।

यूरोप की शीर्ष लीग में पेशेवर फुटबॉल खेलने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर बाला ने 2014 एशियाई खेलों के दौरान छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदकधारी मेरीकॉम से हुई बातचीत के बारे में बात करते हुए कहा, ‘‘मेरीकॉम मेरे लिये प्रेरणा का बड़ा स्रोत हैं। वह बहुत ही साधारण परिवार से हैं, उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से इतने सारे रिकार्ड तोड़े। यहां तक कि मां बनने के बाद भी उनका रिकार्ड तोड़ना और देश को गौरवान्वित करना जारी रहा। ’’

उन्होंने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) टीवी से कहा, ‘‘हमने 2014 में एशियाई खेलों के दौरान बातचीत की थी और उन्हें ट्रेनिंग करते हुए देखा था। वह बहुत ही जल्दी घुलमिल जाती हैं और खेलों के दौरान उन्होंने हमारा समर्थन भी किया था। ’’

बाला ने हाल में स्कॉटिश महिला प्रीमियर लीग में खेलते हुए रेंजर्स एफसी के लिये अपना पहला गोल भी दागा था। उन्होंने जनवरी में रेंजर्स के साथ 18 महीने के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये थे।

उन्होंने कहा, ‘‘गोल के बाद काफी लोगों ने मुझे शुभकामनायें दी और कई इसके बारे में बात कर रहे थे और लिख रहे थे, जिससे मुझे काफी गर्व महसूस हुआ। इसके बाद मुझे ‘एएफसी प्लेयर ऑफ द वीक’ के लिये नामांकित किया गया और इतने महान खिलाड़ियों के साथ सूची में अपना नाम देखकर मुझे काफी खुशी हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!