मार्शल के गोल से चर्चिल ब्रदर्स ने रीयल कश्मीर को 2-1 से हराया

By भाषा | Updated: March 5, 2021 19:30 IST2021-03-05T19:30:21+5:302021-03-05T19:30:21+5:30

Marshall's goal saw Churchill Brothers beat Real Kashmir 2-1 | मार्शल के गोल से चर्चिल ब्रदर्स ने रीयल कश्मीर को 2-1 से हराया

मार्शल के गोल से चर्चिल ब्रदर्स ने रीयल कश्मीर को 2-1 से हराया

कोलकाता, पांच मार्च चर्चिल ब्रदर्स ने फ्रेडसन मार्शल के इंजुरी टाइम में किये गये गोल से शुक्रवार को यहां आई लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के मैच में रीयल कश्मीर एफसी पर 2-1 से जीत दर्ज की।

चर्चिल ब्रदर्स ने लुका माजेसिन के पहले हॉफ (45+1 मिनट) में किये गये गोल से बढ़त बना ली थी।

लेकिन रीयल कश्मीर ने लुकमान एडेफेमी के 67वें मिनट में किये गये गोल से बराबरी हासिल की और 90 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थी।

पर मार्शल के इंजुरी टाइम (90+4वें मिनट) में किये गये गोल ने चर्चिल ब्रदर्स को पूरे अंक दिला दिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Marshall's goal saw Churchill Brothers beat Real Kashmir 2-1

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे