लाइव न्यूज़ :

मार्श थोड़े समय के लिए सलामी बल्लेबाजी में विकल्प हो सकते है: बॉर्डर

By भाषा | Updated: December 9, 2020 16:18 IST

Open in App

मेलबर्न, नौ दिसंबर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने कहा कि भारत के खिलाफ शुरूआती टेस्ट से पहले खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशानी का सामना कर रही उनकी टीम के लिए अनुभवी शॉन मार्श सलामी बल्लेबाज के विकल्प हो सकते है।

दोनों देशों के बीच चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला 17 दिसंबर से दिन-रात्रि प्रारूप में एडीलेड में खेला जाएगा।

अनुभवी डेविड वार्नर चोट के कारण पहले टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे जबकि युवा पुकोवस्की भी भारत के खिलाफ अभ्यास मैच में ‘कनकशन’ का शिकार हो गये थे। हेलमेट से गेंद टकराने के बाद शुरूआती मैच में उनका खेलना संदिग्ध है। जो बर्न्स के लय में नहीं होने से ऑस्ट्रेलियाई टीम की परेशानी बढ़ गयी है।

बार्डर ने कहा कि मार्नुस लाबुशेन और मार्क्स हैरिस इस भूमिका को निभा सकते है लेकिन शानदार लय में चल रहे 37 साल के शॉन मार्श भी बेहतर विकल्प है।

बॉर्डर ने कहा, ‘‘ आप शीर्ष क्रम पर मार्नुस लाबुशेन को आजमा सकते है। उन्होंने दिखाया है कि वह नयी गेंद का सामना कर सकते है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ शीर्ष क्रम में अनुभव की जरूरत को देखते हुए शॉन मार्श भी इस भूमिका को निभा सकते है। ’’

मार्श ने अक्टूबर के बाद वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करते हुए पिछली छह पारियों में तीन शतक के साथ एक अर्धशतक लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!