मार्शेले की सत्र में पहली हार, मोनाको जीता

By भाषा | Updated: September 27, 2021 11:13 IST2021-09-27T11:13:46+5:302021-09-27T11:13:46+5:30

Marseille's first defeat of the season, Monaco won | मार्शेले की सत्र में पहली हार, मोनाको जीता

मार्शेले की सत्र में पहली हार, मोनाको जीता

पेरिस, 27 सितंबर (एपी) मार्शेले को फ्रेंच फुटबॉल लीग के मौजूदा सत्र में पहली पराजय का सामना करना पड़ा जिसे रोमांचक मैच में लेंस ने 3 . 2 से हराया ।

दिमित्री पायेत के दो गोल की मदद से मार्शेले ने ब्रेक तक स्कोर 2 . 2 से बराबर कर लिया था लेकिन लेंस के स्थानापन्न खिलाड़ी वेसले सैड ने निर्णायक गोल करके टीम को जीत दिलाई । लेंस के लिये पहले दो गोल फ्लोरियन सोटोका और जेमीस्लाव फ्रेंकोवज्की ने किये ।

लेंस अब शीर्ष पर काबिज पेरिस सेंट जर्मेन से नौ अंक पीछे है जबकि तीसरे स्थान की टीम मार्शेले से एक अंक आगे है ।

मोनाको ने एक अन्य मैच में क्लेरमोंट को 3 . 1 से हराया । वहीं मेत्ज ने ब्रेस्ट को 2 . 1 से मात दी । रेम्स ने नांतेस को 3 . 1 से हराया । ट्रोयेस ने एंजर्स से 1 . 1 से ड्रॉ खेला । रेनेस और बोर्डो के बीच भी मैच 1 . 1 से ड्रॉ रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Marseille's first defeat of the season, Monaco won

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे