लाइव न्यूज़ :

घुटने की चोट के कारण ओलंपिक से हटी मारिन

By भाषा | Updated: June 1, 2021 16:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून गत चैंपियन कैरोलिना मारिन बायें घुटने में चोट के कारण मंगलवार को तोक्यो ओलंपिक से हट गईं। इस स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी को चोट से उबरने के लिए सर्जरी करानी पड़ेगी।

स्पेन की इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने शनिवार को ट्रेनिंग के दौरान घुटने में दर्द महसूस किया और परीक्षण में चोट का पता चला।

मारिन ने ट्वीट किया, ‘‘सप्ताहांत परीक्षण और चिकित्सकीय परामर्श के बाद मैं पुष्टि कर सकती हूं कि मेरे बायें घुटने में चोट है। इस हफ्ते मेरी सर्जरी होगी और फिर मैं रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरूंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक और झटका है जिसका सामना मुझे करना पड़ रहा है। पिछले दो महीने में उन कारणों से तैयारी काफी मुश्किल रही तो टीम के नियंत्रण में नहीं थे लेकिन हम रोमांचित थे और पता था कि मैं ओलंपिक के दौरान सर्वश्रेष्ठ स्थिति में रहूंगा। ऐसा अब संभव नहीं होगा।’’

ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे।

तीन बार की विश्व चैंपियन मारिन खिताब की प्रबल दावेदार थी क्योंकि वह शानदार फॉर्म में चल रही थी और इस साल पांच फाइनल में खेलते हुए चार खिताब जीतने में सफल रही।

उन्होंने कहा, ‘‘इन दिनों में सहयोग और संदेश के लिए मैं सभी को धन्यवाद कहना चाहती हूं। मुझे पता है कि मैं सुरक्षित हाथों में हूं और काफी सारे लोग मेरे साथ हैं।’’

इससे पहले जनवरी 2019 में मारिन के दायें घुटने में चोट लगी थी जिसके कारण वह उस साल सितंबर तक कोर्ट से दूर रही थी।

मारिन ने 2016 रियो ओलंपिक के फाइनल में भारत की पीवी सिंधू को हराकर खिताब जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!