लाइव न्यूज़ :

मारिन को उम्मीद, तोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

By भाषा | Updated: June 24, 2021 16:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जून भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच सोर्ड मारिन को उम्मीद है कि टीम आगामी तोक्यो ओलंपिक में कम से कम क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में सफल रहेगी और इससे कम पर उन्हें बहुत बड़ी निराशा होगी।

टीम लगातार दूसरी बार ओलंपिक में भाग लेगी। इससे पहले उसने 36 साल बाद रियो ओलंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई किया था।

भारतीय महिला टीम का ओलंपिक खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1980 के मास्को ओलंपिक में रहा जबकि टीम ने चौथा स्थान हासिल किया था और मारिन को विश्वास है कि यदि खिलाड़ी अपनी योग्यता के अनुसार प्रदर्शन करते हैं तो इस रिकार्ड की बराबरी कर सकते हैं।

मारिन ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भारत में उम्मीदें बहुत अधिक लगायी जाती हैं। वास्तविकता यह है कि केवल दो देश जापान और दक्षिण अफ्रीका ही हमसे रैंकिंग में नीचे हैं। इसलिए मैं नहीं जानता कि इन अपेक्षाओं का आधार क्या है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ऐसा शायद इसलिए है क्योंकि हमने पिछले चार साल में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन फिर भी हमें वास्तविकता से मुंह नहीं मोड़ना चाहिए। हम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर ध्यान दे रहे हैं और यह वास्तविकता है और इसके बाद कुछ भी हो सकता है। ’’

मारिन ने कहा कि यदि वे क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच पाते तो खिलाड़ियों को बड़ी निराशा होगी जिन्होंने इस मुश्किल समय में अपने सपने को सच करने के लिये काफी बलिदान किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मेरे लिये सबसे महत्वपूर्ण हमारा प्रदर्शन है और मैं जानता हूं कि यह आसान है। मैं केवल इतना चाहता हूं कि यह टीम अपनी क्षमता का भरपूर इस्तेमाल करे और मेरा काम इसमें उसकी मदद करना है। ’’

भारतीय कोच ने कहा, ‘‘यदि हम अपने पूल का प्रत्येक मैच अपनी क्षमता से खेलते हैं लेकिन क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहते हैं, मुझे तब भी खुशी होगी। लेकिन मुझे लगता है कि अपनी क्षमता के साथ खेलने से हमें क्वार्टर फाइनल और यहां तक कि उससे भी आगे पहुंचने में मदद मिलेगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि मुझे निराशा होगी तो अपनी खिलाड़ियों के लिये होगी क्योंकि मैं जानता हूं कि उन्होंने कितनी कड़ी मेहनत की है। उन्हें अपने परिजनों की याद आती है। वे अपने परिवारों से दूर हैं। मैं जानता हूं कि उन्होंने इस प्रकिया में कितना प्रयास किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!