विम्बलडन पुरूष फाइनल में पहली महिला चेयर अंपायर होंगी मारिया सिसाक

By भाषा | Updated: July 10, 2021 19:07 IST2021-07-10T19:07:50+5:302021-07-10T19:07:50+5:30

Maria Sisak to be first female chair umpire in Wimbledon men's final | विम्बलडन पुरूष फाइनल में पहली महिला चेयर अंपायर होंगी मारिया सिसाक

विम्बलडन पुरूष फाइनल में पहली महिला चेयर अंपायर होंगी मारिया सिसाक

विम्बलडन, 10 जुलाई (एपी) विम्बलडन के इतिहास में पहली बार पुरूष एकल के फाइनल मुकाबले में एक महिला चेयर अंपायरिंग की भूमिका निभायेगी।

विम्बलडन की शुरूआत 1877 में हुई थी। क्रोएशिया की 43 साल की मारिया सिसाक रविवार को होने वाले इस मुकाबले में अंपायरिंग करेंगी जिसमें नोवाक जोकोविच का सामना आल इंग्लैंड क्लब में माटियो बेरेटिनी से होगा।

क्लब ने शनिवार को सिसाक के चयन की घोषणा की।

वह ‘गोल्ड बैच’ की चेयर अंपायर हैं और 2012 से डब्ल्यूटीए एलीट टीम की सदस्य हैं। वह 2014 विम्बलडन महिला फाइनल के लिये भी चेयर अंपायर थीं और फिर तीन साल बाद उन्होंने महिलाओं के युगल फाइनल में भी यही जिम्मेदारी निभायी थी। उन्होंने 2016 रियो ओलंपिक में महिलाओं के एकल स्वर्ण पदक मैच में अंपायरिंग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maria Sisak to be first female chair umpire in Wimbledon men's final

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे