लाइव न्यूज़ :

माराडोना की बायोपिक श्रृंखला का हुआ प्रीमियर

By भाषा | Updated: October 29, 2021 12:39 IST

Open in App

ब्यूनस आयर्स, 29 अक्टूबर (एपी) दुनिया के सबसे बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ियों में शामिल रहे डिएगो माराडोना के निधन के एक साल बाद उनके जीवन पर आधारित एक बायोपिक (जीवनी) श्रृंखला के शुरुआती भाग का अर्जेंटीना टीवी पर प्रसारण से पहले यहां के जूनियर्स स्टेडियम में प्रीमियर हुआ।

यह वही स्टेडियम है , जहां एल डिएज (मैराडोना) ने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 1970 के दशक के मध्य में की थी।

‘मैराडोना: ब्लेस्ड ड्रीम’ नाम की इस बायोपिक श्रृंखला का खुद मैराडोना ने 25 नवंबर 2020 को अपनी मृत्यु से पहले समर्थन किया था। अमेजन प्राइम वीडियो द्वारा निर्मित इस श्रृंखला का प्रसारण शुक्रवार से 240 से अधिक देशों में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह से उपलब्ध होगा।

इस शनिवार को माराडोना की 61वीं जयंती है। उन्होंने 2019 में इस बायोपिक श्रृंखला के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किया था।

माराडोना का पिछले साल ब्यूनस आयर्स के बाहरी इलाके में एक ‘होम स्टे’ के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। इस मामले में सात स्वास्थ्य पेशेवरों पर कथित रूप से चिकित्सा लापरवाही बरतने के आरोप लगे थे। इस मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!