लाइव न्यूज़ :

माराडोना के नाम पर होगा नेपल्स में स्टेडियम

By भाषा | Updated: November 26, 2020 16:47 IST

Open in App

वाशिंगटन, 26 नवंबर (एपी) नेपल्स के मेयर ने सान पाओलो फुटबॉल स्टेडियम का नाम डिएगो माराडोना के नाम पर रखने की औपचारिक प्रक्रिया गुरूवार को शुरू कर दी ।

माराडोना का बुधवार को 60 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया ।

नेपल्स के मेयर लुइगी डे मजिस्ट्रिस ने कहा ,‘‘ हमने नेपल्स स्टेडियम का नाम डिएगो माराडोना के नाम पर रखने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें ज्यादा समय नहीं लगेगा क्योंकि हमारी इच्छाशक्ति मजबूत है और हमें कोई रोक नहीं सकता ।’’

माराडोना ने नैपोली को 1987 और 1990 में सीरि ए खिताब दिलाये थे । माराडोना जब 1984 में इस क्लब से जुड़े तो उसकी कोई पहचान नहीं थी । इटली में फुटबॉल के केंद्र मिलान और तूरिन हुआ करते थे लेकिन माराडोना ने इस शहर को पहचान दिलाई ।

नेपल्स के प्रमुख अखबार ‘इल मटिनो’ ने पहले पन्ने पर शीर्षक दिया ,‘ ग्राजी (इतालवी में धन्यवाद)। थैंक्यू ।’’

‘द गजेटा डेल्लो स्पोर्ट ’ ने अपने पहले 23 पन्ने माराडोना को समर्पित किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!