लाइव न्यूज़ :

माराडोना अवसाद के लक्षणों के कारण अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: November 3, 2020 09:42 IST

Open in App

ब्यूनस आयर्स, तीन नवंबर (एपी) अपने जमाने के दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना को अपने 60वें जन्मदिन के तीन बाद अवसाद के लक्षणों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

माराडोना के एक कर्मचारी ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि इस पूर्व फुटबॉलर की स्थिति गंभीर नहीं है। इस कर्मचारी ने गोपनीयता की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि वह इस मामले में बात करने के लिये अधिकृत नहीं है।

कर्मचारी ने कहा, ‘‘वह एक सप्ताह से काफी दुखी थे और कुछ खाना नहीं चाहते थे। ’’

उन्होंने बताया कि माराडोना के निजी चिकित्सक लियोपोल्डो लुके उन्हें अस्पताल ले गये ताकि उनके स्वास्थ्य की जांच करायी जा सके।

अर्जेंटीना की 1986 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान को ब्यूनस आयर्स से लगभग 40 किलोमीटर दक्षिण में स्थित ला प्लाटा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

माराडोना पिछले साल जिम्नेसिया एस्ग्रिमा के कोच बनने के बाद से वहां रह रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपना 60वां जन्मदिन मनाया था तथा उस रात जिम्नेसिया के राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पैट्रोनाटो के खिलाफ मैच में दिखे थे।

माराडोना की टीम ने यह मैच 3-0 से जीता था। वह पहला हाफ समाप्त होने से पहले ही चले गये थे जिसके बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठाये जाने लगे थे।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!