लाइव न्यूज़ :

मनु 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन में पांचवें, राही 25वें स्थान पर

By भाषा | Updated: July 29, 2021 12:53 IST

Open in App

तोक्यो, 29 जुलाई भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और राही सरनोबत गुरुवार को यहां तोक्यो ओलंपिक की निशानेबाजी प्रतियोगिता की महिला 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन (प्रिसीजन) में क्रमश: पांचवें और 25वें स्थान पर हैं।

मनु ने असाका निशानेबाजी रेंज पर 44 प्रतिभागियों के बीच क्वालीफिकेशन के प्रिसीजन दौर में 30 निशानों के बाद 292 अंक जुटाए हैं जबकि उनकी हमवतन राही 287 अंक ही जुटा सकी।

क्वालीफिकेशन का दूसरा चरण रेपिड दौर शुक्रवार को होगा। क्वालीफिकेशन में शीर्ष आठ में जगह बनाने वाले निशानेबाज फाइनल में प्रवेश करेंगे।

सर्बिया की जोराना अरुनोविच 296 अंक के साथ शीर्ष पर चल रही हैं जबकि यूनान की अना कोराकाकी 294 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

उन्नीस साल की भारतीय निशानेबाज मनु ने पहले दो सीरीज में 97 अंक के साथ शुरुआत की और फिर तीसरी सीरीज में आठ बार 10 और दो बार नौ अंक के साथ 98 अंक जुटकार शीर्ष पांच में पहुंच गई।

मनु ने दूसरी सीरीज में भी वापसी करते हुए अंतिम पांच निशानों पर 10 अंक जुटाए।

ओसियेक विश्व कप की स्वर्ण पदक विजेता राही ने प्रिसीजन दौर की शुरुआत पहली सीरीज में 96 अंक के साथ की और फिर 97 अंक जुटाए।

अंतिम सीरीज में वह एक बार आठ और फिर कुछ नौ अंक के साथ 94 अंक की जुटा सकी और काफी नीचे खिसक गई।

वह 287 अंक के साथ शुरुआती 10 निशानेबाजों में ही सातवें स्थान पर थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!