लाइव न्यूज़ :

मनु भाकर यूरोपीय चैम्पियनशिप में प्रतिस्पर्धा के साथ स्नातक की परीक्षा भी देंगी

By भाषा | Updated: May 16, 2021 15:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी भारतीय निशानेबाज मनु भाकर क्रोएशिया की राजधानी जगरेब में आयोजित होने वाली यूरोपीय चैम्पियनशिप में भाग लेने के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखेंगी और वहीं से स्नातक की परीक्षाएं देंगी।

दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित लेडी श्रीराम महिला कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक कर रही भाकर की परीक्षाएं 18 मई से शुरू होंगी जबकि ओसिजेक में होने वाली यूरोपीय चैम्पिनशिप का आगाज 20 मई से होगा। भारत इस प्रतियोगिता में आमंत्रित टीम के रूप में भाग ले रहा है।

भाकर के लिए हालांकि यह राहत की बात है कि उनकी परीक्षा और प्रतियोगिताओं की तारीखें आपस में टकरा नहीं रही है।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ मैं दोनों से सामंजस्य बैठा लूंगी जैसा कि मैंने अतीत में भी किया है। अच्छी बात यह है कि प्रतियोगिताओं के दिन परीक्षा नहीं है। ऐसे में इसमें परेशानी नहीं होगी। ’’

भाकर हालांकि पढ़ाई को बहुत महत्वपूर्ण मानती हैं, लेकिन तोक्यो ओलंपिक के कारण फिलहाल निशानेबाजी प्रतियोगिता उनकी प्राथमिकता है।

इस ओलंपिक में भारत की बड़ी पदक उम्मीदों में शामिल इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘यह ओलंपिक का वर्ष है और मैं मेरा पूरा ध्यान अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित करने पर है।’’

युवा ओलंपिक, आईएसएसएफ विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकी इस खिलाड़ी के पिता रामकृष्ण भाकर ने कहा, ‘‘ वह अपनी पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर है लेकिन अगर उसकी प्रतियोगिता और परीक्षा के बीच टकराव होता है, तो वह खेल को चुनती है।’’

यह 19 साल की खिलाड़ी निशानेबाजी के सामानों के साथ परीक्षा की तैयारी के लिए अपनी पुस्तकें भी साथ ले कर गयी है। वह अपने उत्तर लिखने के बाद मोबाइल स्कैनर की मदद से उसे ऑनलाइन तरीके से भेजेंगी।

भाकर को तोक्यो ओलंपिक में तीन स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए चुना गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!