लाइव न्यूज़ :

मनु भाकर ने क्रोएशिया दौरे पर कहा, ओलंपिक से पहले इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता

By भाषा | Updated: June 8, 2021 16:20 IST

Open in App

(अभिषेक होरे)

नयी दिल्ली, आठ जून भारत की ओर से पदक के मजबूत दावेदारों में से एक दिग्गज निशानेबाज मनु भाकर का मानना है कि क्रोएशिया के मौजूदा ट्रेनिंग और प्रतियोगिता दौरे से बेहतर तैयारी नहीं हो सकती थी और तोक्यो खेलों से पहले उनकी नजरें प्रदर्शन में निरंतरता पर टिकी हैं।

भारत के ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके 13 पिस्टल और राइफल निशानेबाज ओसियेक में आमंत्रित टीम के रूप में यूरोपीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के बाद अब जागरेब में ट्रेनिंग कर रहे हैं। भारतीय निशानेबाज आसियेक में 22 जून से तीन जुलाई तक होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप में भी चुनौती पेश करेंगे।

कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण भारत में शिविर का आयोजन संभव नहीं था और ऐसे में भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने क्रोएशिया दौरे का इंतजाम किया।

मनु ने जागरेब से पीटीआई से कहा, ‘‘इस दौरे से काफी मदद मिली। हमारा, हमारे स्वास्थ्य और फिटनेस जरूरतों का अच्छी तरह ध्यान रखा गया और सबसे महत्वपूर्ण हमें बेहद अच्छी निशानेबाजी रेंज में ट्रेनिंग का मौका मिल रहा है और साथ ही प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका भी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मुझे लगता है कि ओलंपिक खेलों से पहले इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता था।’’

भारत की इस चैंपियन निशानेबाज ने कहा कि वह अपेक्षाओं के बोझ तले दबने से बचना चाहती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सिर्फ अपनी उम्मीदों पर खरा उतरना चाहती हूं। मैं इसके अलावा किसी चीज के बारे में नहीं सोच रही, बस खेलों में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान है।’’

उन्नीस साल की यह निशानेबाज आगामी ओलंपिक में पदक की प्रबल दावेदार है और उनके अनुसार टीम के उनके कई साथियों के पास तोक्यो में पदक जीतने का मौका है।

मनु ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि मैं पदक की सबसे बड़ी उम्मीद हूं... यह अनुचित है। हमारी निशानेबाजी टीम में ही मुझे ऐसा कोई खिलाड़ी नजर नहीं आता जो पदक की बड़ी उम्मीद नहीं हो। अन्य खेलों में भी विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं, उदाहरण के लिए बैडमिंटन, भारोत्तोलन, कुश्ती, तीरंदाजी, मुक्केबाजी आदि।’’

मनु ने पिछले मंगलवार को यूरोपीय निशानेबाजी चैंपियनशिप की महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के न्यूनतम क्वालीफिकेशन वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए हमवतन राही सरनोबत को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया था।

इस निशानेबाज की नजरें अब ट्रेनिंग के दौरान प्रदर्शन में निरंतरता लाने पर है।

उन्होंने कहा, ‘‘हां, मैंने अच्छा प्रदर्शन किया (यूरोपीय चैंपियनशिप में) लेकिन मुझे लगता है कि मुझे सुधार करने की जरूरत है, यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। मैं पहले ट्रेनिंग के दौरान प्रदर्शन में निरंतरता पर काम कर रही हूं और फिर प्रतियोगिताओं में भी ऐसा होगा।’’ तोक्यो में 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले ओलंपिक के लिए मनु को तीन स्पर्धाओं के लिए चुना गया है।

मनु महिला 25 मीटर पिस्टल में राही सरनोबत और महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में यशस्विनी सिंह देसवाल के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह सौरभ चौधरी के साथ मिश्रित टीम 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भी हिस्सा लेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!