लाइव न्यूज़ :

ISSF जूनियर वर्ल्ड कप: मनु भाकर-अनमोल ने एयर पिस्टल मिक्स्ड में जीता गोल्ड मेडल

By विनीत कुमार | Updated: March 27, 2018 13:12 IST

फिलहाल भारत पदक तालिका में 17 मेडल्स के साथ दूसरे पायदान पर है।

Open in App

नई दिल्ली, 27 मार्च: मनु भाकर और अनमोल ने सिडनी में चल रहे आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप के मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मंगलवार को जीत हासिल करते हुए भारत की झोली में 7वां गोल्ड मेडल डाल दिया।

वहीं, 17 साल की श्रेया अग्रवाल और 19 साल के अर्जुव बबुता ने भी 432.8 अंक के साथ 10 मीटर एयर रायफल स्पर्धा का ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। भारत की ही 18 साल की एलावेनिल वलारिवन और 20 साल के तेजस कृष्ण प्रसाद की जोड़ी ने 389.1 अंक के साथ इस स्पर्धा में चौथा स्थान हासिल किया।

बहरहाल, शानदार प्रदर्शन करने वाले भाकर-अनमोल का दबदबा क्वॉलिफेशन राउंड में भी दिखा और उन्होंने नए जूनियर क्वॉलिफिकेशन वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ फाइनल में कदम रखा।  फाइनल में दोनों ने कमाल का जौहर दिखाते हुए 478.9 अंक बनाए। यह मौजूदा वर्ल्ड रिकॉर्ड से महज 1.8 अंक कम है। वहीं, क्वॉलिफेशन में जूनियर स्तर पर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करते हुए इस जोड़ी ने 770 अंक बटोरे। 

इस स्पर्धा का सिल्वर और ब्रॉन्ड मेडल चीनी जोड़ियों ने जीता। लियू जिनयाओ (20 साल) और ली जू (18 साल) ने 473.3 अंक के साथ रजत जबकि वांग जेहाओ (19) और शियाओ जियारुसुआन (15) ने कांस्य पर कब्जा किया। फिलहाल भारत पदक तालिका में 17 मेडल्स के साथ दूसरे पायदान पर है। भारत के खाते में अब तक 7 गोल्ड आए हैं। वहीं, चीन 8 गोल्ड सहित 21 मेडल्स के साथ शीर्ष पर है। (और पढ़ें- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ले सकता है स्मिथ-वार्नर के भविष्य पर बड़ा फैसला, कोच पर भी गिरेगी गाज)

टॅग्स :निशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!