लाइव न्यूज़ :

कोविड योद्धाओं के लिये ओलंपिक पदक जीतना चाहते हैं मनप्रीत

By भाषा | Updated: June 14, 2021 12:56 IST

Open in App

बेंगलुरू, 14 जून भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि उनकी टीम तोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी और उन्होंने इस उपलब्धि को देश के कोविड योद्धाओं को समर्पित करने का संकल्प लिया।

मनप्रीत 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच होने वाले ओलंपिक खेलों में शीर्ष तीन में स्थान बनाने को प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा, ''हम आगामी तोक्यो ओलंपिक के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं और तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पदक जीतने का वादा करते हैं।''

हॉकी इंडिया द्वारा जारी वीडियो में मनप्रीत ने कहा, ''यदि हम पदक जीतते हैं तो हम इसे अपने देश के वास्तवि​क नायकों — चिकित्सकों और अग्रणी कार्यकर्ताओं को समर्पित करना चाहेंगे जिन्होंने इस मुश्किल समय में हमारे देशवासियों की जान बचाने के लिये ​​​अथक ​परिश्रम किया और लाखों लोगों की जान बचायी। आभार। जय हिंद।''

भारत ने ओलंपिक खेलों में आठ स्वर्ण पदक जीते हैं लेकिन 1980 के मास्को ओलंपिक के बाद उसने कोई पदक नहीं जीता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!