लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक में भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान होंगे मनप्रीत, लाकड़ा और हरमनप्रीत उपकप्तान

By भाषा | Updated: June 22, 2021 13:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून मिडफील्डर मनप्रीत सिंह तोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान होंगे जबकि अनुभवी डिफेंडर बीरेंद्र लाकड़ा और हरमनप्रीत सिंह उपकप्तान बनाये गए हैं ।

भारत ने पिछले सप्ताह 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया था लेकिन कप्तान के नाम की घोषणा नहीं की थी ।

मनप्रीत ने हॉकी इंडिया द्वारा जारी बयान में कहा ,‘‘ मुझे खुशी है कि ओलंपिक में तीसरी बार भारत के लिये खेलने का मौका मिल रहा है और इस बार कप्तान के तौर पर । मेरे लिये यह गर्व की बात है ।’’

उन्होंने कहा , ‘‘ पिछले कुछ साल में हमने मजबूत नेतृत्व तैयार किया है और महामारी की चुनौतियों का मजबूती से सामना किया है । हमने फॉर्म और फिटनेस कायम रखते हुए ओलंपिक को ध्यान में रखकर तैयारी की है ।’’

मनप्रीत की कप्तानी में भारत ने एशिया कप 2017, एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी 2018 और एफआईएच सीरिज फाइनल 2019 जीते हैं ।

भारतीय टीम भुवनेश्वर में 2018 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में भी पहुंची ।

मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा ,‘‘ ये तीनों खिलाड़ी टीम के नेतृत्व दल का अभिन्न अंक हैं ।इन्होंने कठिन समय में युवाओं का मनोबल बनाये रखने में काफी परिपक्वता दिखाई ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इस चुनौतीपूर्ण टूर्नामेंट में दो उपकप्तान बनाने से हमारे नेतृत्व दल को मजबूती मिलेगी । बीरेंद्र लंदन ओलंपिक 2012 खेल चुका है लेकिन चोट के कारण रियो ओलंपिक नहीं खेल पाया था । वापसी के बाद से उसका प्रदर्शन बेहतर ही होता गया है । ’’

हरमनप्रीत ने 2019 में मनप्रीत की गैर मौजूदगी में तोक्यो में ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी की थी ।

भारतीय टीम तोक्यो ओलंपिक के पहले मैच में 24 जुलाई को न्यूजीलैंड से खेलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!