लाइव न्यूज़ :

मनप्रीत ने टीम की प्रतिबद्धता की सराहना की

By भाषा | Updated: August 1, 2021 21:27 IST

Open in App

तोक्यो, एक अगस्त भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने रविवार को कहा कि उनके खिलाड़ियों ने 49 साल बाद यहां ओलंपिक सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित करने के अपने प्रयासों के दौरान ‘स्वयं को लगभग मार ही दिया’ था। उन्होंने यहां क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन पर 3-1 की जीत के लिए टीम की सराहना की।

मनप्रीत ने कहा कि आत्मविश्वास ने टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई जो 1972 म्यूनिख खेलों के बाद पहली बार ओलंपिक में सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही।

मनप्रीत ने कहा, ‘‘यह आत्मविश्वास था। सभी को अपने ऊपर यकीन था और आज यह अहम रहा, सभी ने आज अपना शत प्रतिशत दिया और मैदान पर उन्हें स्वयं को लगभग मार ही दिया था।’’

भारत ने अपने आठ हॉकी ओलंपिक स्वर्ण पदकों में से आखिरी पदक 1980 मॉस्को खेलों में जीता था लेकिन उस समय सेमीफाइनल नहीं हुए थे क्योंकि सिर्फ छह टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।

म्यूनिख खेलों के सेमीफाइनल में भारत को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 0-2 से हार झेलनी पड़ी थी।

मनप्रीत ने हालांकि टीम के अपने साथियों को समय से पहले जश्न मनाने के प्रति चेताया और कहा कि उनका काम अब तक खत्म नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम बेहद खुश हैं क्योंकि लंबे समय के बाद हमने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। हालांकि अब भी हमारा काम खत्म नहीं हुआ है। अब भी हमारे दो मैच बाकी हैं इसलिए हमें एकाग्रता कायम रखने की जरूरत है, हमें अपने पैर जमीन पर रखने की जरूरत है और हमें अपने अगले मैच पर ध्यान लगाना होगा।’’

भारतीय टीम सेमीफाइनल में मंगलवार को बेल्जियम से भिड़ेगी।

मनप्रीत ने कहा, ‘‘सभी काफी अच्छा खेले। हमने तीन शानदार गोल किए, स्ट्राइकरों से अच्छे मौके बनाए और पूरी टीम काफी अच्छा खेली।’’

भारत के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने सोमवार को विरोधी टीम के कई अच्छे प्रयासों को नाकाम किया और मनप्रीत ने उनकी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘अविश्वसनीय। आप देख सकते हैं कि वह (श्रीजेश) हमें हमेशा बचाता है। इसलिए हम उसे ‘द वॉल’ कहते हैं।’’

श्रीजेश ने कहा कि ओलंपिक में अंतिम दो मुकाबलों से पहले सुधार की काफी गुंजाइश है।

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर सुधार की काफी गुंजाइश है लेकिन अगर सेमीफाइनल की बात करें तो यह मेरे लिए नई चीज है। यह मेरा तीसरा ओलंपिक है और यह मेरे लिए नई चीज है। यह ऐसा समय है जब आप कोई गलती नहीं कर सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!