लाइव न्यूज़ :

मणिपुर मीराबाई चानू को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त करेगा

By भाषा | Updated: July 26, 2021 18:41 IST

Open in App

इंफाल, 26 जुलाई मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार को घोषणा की कि तोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली भारोत्तोलक मीराबाई चानू को राज्य पुलिस विभाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उन्हें एक करोड़ रुपये का इनाम भी देगी।

सिंह ने कहा कि 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतने वाली  इस  ओलंपियन के पास अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेल) का पद होगा।

उन्होंने कहा कि मणिपुर सरकार ने  जल्द ही राज्य में विश्व स्तरीय भारोत्तोलन अकादमी स्थापित करने का फैसला किया है।

सिंह ने कहा कि जुडोका एल सुशीला देवी को भी कांस्टेबल के पद से उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया जाएगा।

उन्होंने घोषणा की कि तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले राज्य के सभी प्रतिभागियों को 25 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

चानू, सुशीला और दिग्गज मुक्केबाज मैरीकॉम सहित मणिपुर के कम से कम पांच खिलाड़ी मौजूदा तोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!