मणिपुर के मुख्यमंत्री ने हॉकी खिलाड़ी नीलकांत के लिये पुरस्कार की घोषणा की

By भाषा | Updated: August 6, 2021 15:01 IST2021-08-06T15:01:56+5:302021-08-06T15:01:56+5:30

Manipur CM announces award for hockey player Neelkanth | मणिपुर के मुख्यमंत्री ने हॉकी खिलाड़ी नीलकांत के लिये पुरस्कार की घोषणा की

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने हॉकी खिलाड़ी नीलकांत के लिये पुरस्कार की घोषणा की

इम्फाल, छह अगस्त मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य शांगलाकपम नीलकांत शर्मा को 75 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को नीलकांत से फोन पर बात भी की और उन्हें राज्य में उचित सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया। उन्होंने भारतीय हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को भी बधाई दी।

उन्होंने नीलकांत को बताया कि उन्हें पहले की घोषणा के अनुसार 75 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जायेगा। उन्होंने तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले मणिपुर के खिलाड़ी के लिये 1.2 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को एक करोड़ रुपये जबकि कांस्य पदक विजेता के लिये 75 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की थी।

नीलकांत मणिपुर के पूर्वी इम्फाल जिले के कोंथा अहालुप माखा लेईकाई क्षेत्र के निवासी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Manipur CM announces award for hockey player Neelkanth

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे