लाइव न्यूज़ :

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने मीराबाई को बधाई दी

By भाषा | Updated: July 24, 2021 21:25 IST

Open in App

इम्फाल, 24 जुलाई मणिपुर के मुख्यमंत्री नोंगथोमबाम बिरेन सिंह ने तोक्यो ओलंपिक के दूसरे दिन शनिवार को रजत पदक जीतने के लिए सेखोम मीराबाई चानू को बधाई दी जबकि इस महिला भारोत्तोलक ने अगले खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का वादा किया।

मणिपुर के खेल मंत्री लेतपाओ हाओकिप, मणिपुर ओलंपिक संघ के अध्यक्ष थोकचोम राधेश्याम सिंह ने भी 49 किग्रा वर्ग में दूसरे स्थान पर रहते हुए पदक जीतने के लिए मीराबाई को बधाई दी।

मीराबाई ने पदक जीतने के बाद मणिपुर के मुख्यमंत्री से वीडियो कॉल पर बात करते हुए कहा, ‘‘यह भविष्य में और अधिक पदक जीतने की शुरुआत है। आगामी वर्षों में मैं स्वर्ण पदक जीतने का प्रयास करूंगी।’’

मुख्यमंत्री बिरेन सिंह ने इस स्टार खिलाड़ी से कहा, ‘‘हम भारतीयों को आप पर गर्व है। मणिपुर राज्य के लोग 2020 तोक्यो ओलंपिक में हमारे खिलाड़ियों के पदक जीतने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।’’

मीडिया से बात करते हुए मीराबाई के पिता सेखोम कृति मेइतेई ने अपनी सबसे छोटी बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताई।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अपनी बेटी पर गर्व है। मैं भविष्य में भी उसे जितना हो सके समर्थन दूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!