लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय कोच की मदद लेने से मनिका का इनकार अनुशासनहीनता : टीटीएफआई

By भाषा | Updated: July 27, 2021 20:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जुलाई तोक्यो ओलंपिक के दौरान राष्ट्रीय कोच सौम्यदीप रॉय से मदद लेने के मनिका बत्रा के इनकार को भारतीय टेबल टेनिस महासंघ ने अनुशासनहीनता करार देते हुए कहा कि अगले महीने कार्यकारी बोर्ड की बैठक के दौरान उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी ।

राष्ट्रमंडल खेल 2006 की टीम स्पर्धा के स्वर्ण पदक विजेता और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त रॉय तोक्यो में चार सदस्यीय टीम के साथ अकेले कोच है । मनिका अपने निजी कोच सन्मय परांजपे को लेकर गई है लेकिन उन्हें प्रतियोगिता स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं है ।

टीटीएफआई महासचिव अरूण कुमार बनर्जी ने तोक्यो से पीटीआई से कहा ,‘‘ यह अनुशासनहीनता है ।उसे अपने मैचों के दौरान राष्ट्रीय कोच को कोर्ट के पास बैठने की अनुमति देना चाहिये थी जैसा बाकी खिलाड़ियों ने किया । रॉय भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से है और अब जाने माने कोच हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ कार्यकारी बोर्ड की आनलाइन बैठक जल्दी ही होगी । हम उसके खिलाफ कार्रवाई पर फैसला लेंगे ।’’

टीटीआईएफ क्या फैसला लेता है, वह तो देखना होगा लेकिन यह तय है कि राष्ट्रीय शिविरों में सभी भारतीय खिलाड़ियों की मौजूदगी अनिवार्य होगी । मनिका ने सिर्फ तीन दिन सोनीपत में शिविर में भाग लिया जबकि शिविर तीन सप्ताह तक चला ।

जी साथियान भी निजी कोच के साथ अभ्यास करते हैं लेकिन दूसरे दौर के उनके मुकाबले के समय रॉय उनके साथ थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!