लाइव न्यूज़ :

मनिका, श्रीजा डब्ल्यूटीटी कंटेंडर सीरिज के एकल क्वालीफायर्स के फाइनल दौर में पहुंचे

By भाषा | Updated: March 2, 2021 20:12 IST

Open in App

दोहा, दो मार्च भारत की स्टार खिलाड़ी मनिका बत्रा और युवा श्रीजा अकुला विश्व टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) कंटेंडर सीरिज के महिला एकल मुकाबले में अपने अपने मैच जीत कर मंगलवार को यहां फाइनल दौर में पहुंचने में सफल रहे।

विश्व रैंकिंग में 150वें स्थान पर काबिज हैदराबाद की श्रीजा ने चिली की वेगा पाउलिना (विश्व रैंकिंग 74) को हराने के बाद थाईलैंड की 87वीं रैंकिंग वाली खिलाड़ी ओरावन परनांग को तीसरे दौर के मैच में 11-5 11-5 11-6 से हराया।

फाइनल दौर में उनका सामना रूस की मारिया तैलाकोवा से होगा। तैलाकोवा ने भारतीय खिलाड़ी अर्चना कामथ को 14-12, 11-8, 11-8 से शिकस्त दी।

राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मनिका बत्रा ने महिला एकल के तीसरे दौर के मुकाबले में रोमानिया की इरिना सिओबानु को आसानी से 11-7, 15-13, 11-8 से हराया। आखिरी दौर में उनके सामने यूक्रेन की गाना गापोनोवा की चुनौती होगी।

इससे पहले साथियान ज्ञानसेकरन और सुतीर्थ मुखर्जी की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी ने प्यूटो रिको के डैनियल गोंजालेज और मेलानी डियाज की जोड़ी को फाइनल दौर में 11-5, 11-7, 11-5 से हराकर मुख्य ड्रा में जगह पक्की की।

देश की अन्य मिश्रित युगल जोड़ी अचंता शरथ कमल और बत्रा शुरुआती गेम की बढ़त का फायदा उठाने में नाकाम रहे और रूस के एलेक्जेंडर शिबाएव और पोलिना मिखाइलोवा की जोड़ी से 11-9, 11-13, 11-13, 3-11 से हार गए।

पुरुष एकल के तीसरे दौर में हरमीत देसाई को हार का सामना करना पडा। शिबाएव ने उन्हें 11-9, 11-7, 9-11, 8-11, 2-11 से मात दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!