लाइव न्यूज़ :

मैनचेस्टर यूनाईटेड ने लिवरपूल को एफए कप से बाहर किया

By भाषा | Updated: January 25, 2021 11:16 IST

Open in App

मैनचेस्टर, 25 जनवरी (एपी) मैनचेस्टर यूनाईटेड ने ब्रूनो फर्नाडिस के गोल की मदद से एफए कप फुटबॉल टूर्नामेंट के बेहद रोमांचक मैच में अपने कड़े प्रतिद्वंद्वी लिवरपूल को 3-2 से हराया।

मोहम्मद सालेह ने 18वें मिनट में पहला गोल करके लिवरपूल को बढ़त दिलायी। उन्होंने इसके बाद 58वें मिनट में बराबरी का गोल भी किया लेकिन ब्रूनो फर्नाडिस ने 78वें मिनट में निर्णायक गोल दागकर यूनाईटेड को चौथे दौर के इस मैच में जीत दिलायी।

यूनाईटेड की तरफ मैसन ग्रीनवुड ने 26वें मिनट में बराबरी का गोल किया था जबकि मार्कस रशफोर्ड ने 48वें मिनट में उसे बढ़त दिलायी थी।

यूनाईटेड के अलावा चेल्सी, एवर्टन, लीस्टर सिटी और ब्रूनले ने भी एफए कप के अंतिम 16 में जगह बनायी।

चेल्सी ने टैमी अब्राहम की हैट्रिक की मदद से लुटोन को 3-1 से पराजित किया। लीस्टर ने भी ब्रेंटफोर्ड को इसी अंतर से हराया।

ब्रूनले ने जय रोड्रिग्स के दो और केविन लांग के एक गोल की सहायता से फुल्हम पर 3-0 से जीत दर्ज की। एवर्टन ने शैफील्ड वेडनसडे को इसी अंतर से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!