लाइव न्यूज़ :

चेल्सी से हारा मैनचेस्टर सिटी, खिताब का इंतजार बढ़ा

By भाषा | Updated: May 9, 2021 10:56 IST

Open in App

मैनचेस्टर, नौ मई (एपी) चेल्सी ने शनिवार को यहां मैनचेस्टर सिटी को 1-2 से हराकर टीम के चार साल में तीसरे इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल खिताब के इंतजार को बढ़ा दिया।

मैनचेस्टर सिटी को खिताब जीतने के लिए सिर्फ एक जीत दर्ज करनी है जबकि उसे तीन मुकाबले और खेलने हैं।

एस्टन विला अगर रविवार को दूसरे स्थान पर मौजूद मैनचेस्टर यूनाईटेड को हरा देता है तो भी सिटी की टीम खिताब जीत लेगी। सिटी ने यूनाईटेड पर 13 अंक की बढ़त बना रखी है लेकिन उससे दो मुकाबले अधिक खेले हैं।

मैनचेस्टर सिटी को 44वें मिनट में रहीम स्टर्लिंग ने बढ़त दिलाई लेकिन हाकिम जियेक ने 63वें मिनट में स्कोर बराबर कर दिया। मार्को अलोंसो ने इसके बाद इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में गोल दागकर चेल्सी की जीत सुनिश्चित की।

टोटेनहैम को शनिवार को लीड्स के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा जिससे टीम की चैंपियन्स के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदें टूट गई।

क्रिस्टल पैलेस ने हालांकि शेफील्ड यूनाईटेड को 2-0 से हराकर निचली लीग में खिसकने के खतरे को टाल दिया। शेफील्ड की टीम पहले ही निचली लीग में खिसक चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!