लाइव न्यूज़ :

मैनचेस्टर सिटी के कोच पेप गार्डियोला का भारतीयों के लिये भावुक संदेश

By भाषा | Updated: May 8, 2021 22:08 IST

Open in App

लंदन, आठ मई इंग्लिश प्रीमियर लीग की टीम मैनचेस्टर सिटी के कोच पेप गार्डियोला ने शनिवार को भारतीयों के लिये भावनात्मक संदेश भेजा और कहा कि उनकी टीम मैदान पर उनके लिये खेल रही है और उनसे कोविड-19 की लड़ाई में मजबूत बने रहने का आग्रह किया।

फुटबॉल जगत के सबसे सम्मानित कोच में से एक गार्डियोला ने इस खतरनाक वायरस से पार पाने के लिये स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन करके सुरक्षित रहने का अनुरोध किया।

भारत अभी कोविड-19 की दूसरी लहर से जूझ रहा है तथा हर दिन तीन लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं और 3000 से अधिक लोगों की मौत हो रही है।

क्लब ने चेल्सी के खिलाफ प्रीमियर लीग मैच से पूर्व अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘‘पेप ने इस मुश्किल दौर में भारत के प्रशंसकों, मित्रों और परिवारों के लिये एक संदेश भेजा है।’’

सिटी यदि चेल्सी को हरा देता है तो वह प्रीमियर लीग का खिताब जीत लेगी।

गार्डियोला ने अपनी वीडियो संदेश में कहा, ‘‘विश्व भर में विशेषकर भारत में हमारे प्रशंसकों और परिवारों के लिये, हम जानते हैं कि यह वास्तव में मुश्किल समय है और हम आपके लिये मैदान पर उतर रहे हैं और आप सभी के बारे में सोच रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘टीम मैनचेस्टर सिटी और पूरे संगठन की तरफ से हम आपकी सुरक्षा के लिये प्रार्थना करते हैं। खुद को सुरक्षित रखने के लिये सभी दिशानिर्देशों का पालन करें। ’’

गार्डियालो ने कहा, ‘‘हम मिलकर इस वायरस को हरा सकते हैं और आशा है कि हम बेहतरीन फुटबॉल खेलकर आपके चेहरों पर हमेशा की तरह मुस्कान ला सकते हैं। विश्वास बनाए रखें और कृपया सुरक्षित रहें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!