लाइव न्यूज़ :

माना पटेल हीट में दूसरे स्थान पर, सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम

By भाषा | Updated: July 25, 2021 17:39 IST

Open in App

तोक्यो, 25 जुलाई भारतीय तैराकों श्रीहरि नटराज और माना पटेल का तोक्यो ओलंपिक में अभियान थम गया जब रविवार को यहां ये दोनों युवा तैराक अपनी अपनी स्पर्धाओं के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे।

ओलंपिक में पदार्पण कर रहे ये दोनों तैराक 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धाओं में अपने निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी करने में भी नाकाम रहे।

श्रीहरि पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट में 54.31 सेकेंड के साथ छठे स्थान पर रहे। बीस साल के इस तैराक का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 53.77 सेकेंड है जो उन्होंने जून में इटली में सेते कोली ट्रॉफी के दौरान किया था और तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था।

श्रीहरि कुल 40 तैराकों में 27वें स्थान पर रहे। शीर्ष 16 तैराकों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

दूसरी तरफ माना ने महिला 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में एक मिनट 5.20 सेकेंड का समय लिया। उनकी हीट में जिंबाब्वे की डोनाटा काताई एक मिनट 2.73 सेकेंड के समय के साथ शीर्ष पर रही। ग्रेनाडा की किम्बर्ले इन्स एक मिनट 10.24 सेकेंड के समय के साथ हीट एक में तीसरे स्थान पर रही।

इक्कीस साल की भारतीय तैराक माना ने ‘यूनिवर्सेलिटी कोटा’ के आधार पर तोक्यो खेलों में जगह बनाई थी। वह कुल 39वें स्थान पर रहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!