लाइव न्यूज़ :

‘खेला होबे दिवस’ पर खेल क्लबों को 50 हजार फुटबॉल बांटेंगी ममता

By भाषा | Updated: July 7, 2021 16:34 IST

Open in App

कोलकाता, सात जुलाई पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार युवाओं के बीच फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए ‘खेला होबे दिवस’ के मौके पर 50 हजार फुटबॉल बांटेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अभी ‘खेला होबे दिवस’ की तारीख तय नहीं की गई है।

‘खेला होबे’ (खेल खेला जाएगा) विधानसभा चुनाव में टीएमसी का राजनीतिक नारा था और इसने बंगाल के मतदाताओं को आकर्षित किया था।

अधिकारी ने बताया कि ‘खेला होबे दिवस’ के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ‘जॉयी’ ब्रांड की फुटबॉल विभिन्न खेल क्लबों को देंगी। इन फुटबॉलों को राज्य की हस्तशिल्प इकाइयों में हाथ से तैयार किया गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘अब तक तारीख तय नहीं की गई है लेकिन यह जुलाई में ही होगा। इसके पीछे विचार और अधिक युवाओं को खेल के प्रति आकर्षित करने का है। हमें भरोसा है कि यह पहल अपना लक्ष्य हासिल करेगी। ’’

अधिकारी ने बताया कि जिले के अधिकारी पहले ही उन क्लबों के नाम राज्य सचिवालय को सौंप चुके हैं जो इस पहल के तहत पात्र हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!