लाइव न्यूज़ :

मलिक ओलंपिक क्वालीफिकेशन से एक जीत दूर, धनकड़ और कादियान बाहर

By भाषा | Updated: May 6, 2021 19:52 IST

Open in App

सोफिया (बुल्गारिया) छह मई भारतीय पहलवान सुमित मलिक तोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई करने से एक जीत दूर है जबकि अमित धनखड़ और सत्यव्रत कादियान गुरूवार को यहां प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में हारने के बाद विश्व कुश्ती ओलंपिक क्वालीफायर से बाहर हो गये।

सुमित 125 किग्रा वर्ग में किर्गिस्तान के अयाल लाजरेव के खिलाफ आखिरी 25 सेकेंड में 1-2 से पीछे चल रहे थे लेकिन आखिरी क्षणों में वह एक अंक हासिल करने में सफल रहे। उन्होंने 2-2 की बराबारी में अंतिम अंक हासिल करने के आधार पर जीत दर्ज की।

अगले दौर में भी उन्होंने मोल्दोवा के अलेक्जेंडर रामानोव से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 3-2 की जीत दर्ज की।

मलिक ने क्वार्टर फाइनल में ताजिकिस्तान के रूस्तम इस्कंदरी को पटखनी दी। इस मुकाबले में वह 2-0 की बढ़त के बाद 2-4 से पिछड़ गए थे लेकिन फिर चार अंक हासिल कर उन्होंने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

ओलंपिक टिकट के उन्हें सेमीफाइनल में वेनेजुएला के डेनियल डियाज रोबर्ट्टी की चुनौती से पार पाना होगा। प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ी को तोक्यो खेलों का टिकट मिल जाएगा।

इससे पहले धनखड़ 74 किग्रा क्वालीफिकेशन बाउट में मोल्दोवा के मिहेल सावा से 6-9 से हार गये जिससे ओलंपिक का उनका सपना टूट गया। पहले पीरियड में 0-4 से पिछड़ने के बाद धनकर ने दूसरे पीरियड में वापसी की लेकिन वह मोल्दोवा के पहलवान को पटखनी नहीं दे सके।

धनकड़ की हार से यह भी तय हो गया कि तोक्यो खेलों के 74 किग्रा वर्ग में भारत को प्रतिनिधित्व नहीं मिलेगा।

ओलंपिक क्वालीफिकेशन के इस आखिरी टूर्नामेंट में कादियान (97 किग्रा) ने प्री-क्वार्टर फाइनल में प्यूटो रिको के इवान अमादौर रामोस को 5-2 से हराया।

क्वार्टर फाइनल में कादियान बुल्गारिया के अहमद सुतानोविच के खिलाफ आखिरी 20 सेकेंड से पहले 5-1 की बढ़त के साथ बेहतर स्थिति में थे लेकिन स्थानीय पहलवान ने चार अंक हासिल कर चौकाने वाले प्रदर्शन के साथ उनके तोक्यो ओलंपिक में जाने के सपने को तोड़ दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!