लाइव न्यूज़ :

मालदीव के खेल मंत्री ने बेंगलुरू एफसी पर कोविड नियम तोड़ने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: May 9, 2021 12:43 IST

Open in App

माले (मालदीव), नौ मई बेंगलुरू एफसी (बीएफसी) के ईगल्स एफसी के खिलाफ 11 मई को यहां होने वाले एएफसी कप प्ले आफ मुकाबले के आयोजन पर संदेह है क्योंकि मेजबान देश के खेल मंत्री ने कोविड-19 नियमों के कथित उल्लंघन पर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) टीम को देश छोड़ने को कहा है।

बीएफसी द्वारा कथित उल्लंघन की असल प्रकृति का पता नहीं चला है लेकिन खेल मंत्री अहमद माहलूफ ने इसे ‘अस्वीकार्य व्यवहार’ करार दिया है। भारतीय कप्तान सुनील छेत्री की अगुआई में खेलने वाली बेंगलुरू की टीम शुक्रवार को मालदीव पहुंची थी।

माहलूफ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘बेंगलुरू एफसी का अस्वीकार्य बर्ताव, स्वास्थ रक्षा एजेंसी और एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) के कड़े दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘हमने मालदीव फुटबॉल संघ को सूचित कर दिया है कि हम मैच का आयोजन नहीं कर सकते और उन्हें बेंगलुरू एफसी की रवानगी की तैयारी करने को कहा है। हम ग्रुप चरण के मुकाबले स्थगित करने के लिए मालदीव फुटबॉल संघ के जरिए एएफसी से बात करेंगे।’’

मालदीव को प्ले आफ मुकाबले के अलावा ग्रुप डी के सभी मैचों का आयोजन करना है क्योंकि कोविड-19 महामारी को देखते हुए एएफसी एक ही स्थल पर सभी मैच कराना चाहता है।

माहलूफ के ट्वीट के बाद ग्रुप डी के सभी मैचों पर भी संदेह के बादल छा गए हैं। एटीके मोहन बागान को बीएफसी और ईगल्स के बीच होने वाले प्ले आफ के विजेता से 14 मई को अपने पहले मैच में भिड़ना है।

माहलूफ ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘मामलों के बढ़ने और जनता के दबाव के बावजूद हमने कुछ महीनों पहले की गई अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!