मलेशिया और चिली करेंगे 2023 पुरूष और महिला जूनियर विश्व कप की मेजबानी

By भाषा | Updated: July 2, 2021 22:25 IST2021-07-02T22:25:45+5:302021-07-02T22:25:45+5:30

Malaysia and Chile to host 2023 Men's and Women's Junior World Cup | मलेशिया और चिली करेंगे 2023 पुरूष और महिला जूनियर विश्व कप की मेजबानी

मलेशिया और चिली करेंगे 2023 पुरूष और महिला जूनियर विश्व कप की मेजबानी

लुसाने, दो जुलाई अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने 2023 पुरूष और महिला जूनियर विश्व कप की मेजबानी के लिये शुक्रवार को मलेशिया और चिली के नाम की घोषणा की।

कुआलालम्पुर और सैंटियागो पुरूष और महिला जूनियर विश्व कप के मैचों की मेजबानी करेंगे।

एफआईएच जूनियर हॉकी विश्व कप अंडर-21 खिलाड़ियों का टूर्नामेंट है जिसमें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ 32 राष्ट्रीय टीमें (16 पुरूष और 16 महिला टीमें) हिस्सा लेती हैं।

एआईएच के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थिएरी वेल ने कहा, ‘‘एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप युवा खिलाड़ियों के लिये अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच है। यह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी में उनके विकास के लिये शुरूआती कदम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Malaysia and Chile to host 2023 Men's and Women's Junior World Cup

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे