लाइव न्यूज़ :

मालविका और मिथुन सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के चैम्पियन बने

By भाषा | Updated: December 30, 2021 16:22 IST

Open in App

हैदराबाद, 30 दिसंबर दूसरी वरीयता प्राप्त मालविका बंसोड़ और आठवीं वरीयता प्राप्त मिथुन मंजूनाथ ने गुरुवार को यहां अखिल भारतीय सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में सीधे गेमों में जीत के साथ क्रमश: महिला और पुरुष एकल खिताब अपने नाम किये।

रोहन कपूर और संजना संतोष की मिश्रित युगल जोड़ी ने लगातार दूसरे साल इस खिताब को अपने नाम किया।

महिला एकल के फाइनल में मालविका ने शीर्ष वरीयता प्राप्त और पिछले सप्ताह सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट की विजेता रही आकर्षि कश्यप को 42 मिनट में 21-15, 21-9 से हराया। मिथुन ने विश्व जूनियर के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी आदित्य जोशी को 21-15, 21-4 से मात देकर पुरुष एकल का खिताब जीता । आदित्य ने क्वालीफाइंग से फाइनल तक पहुंच कर अपने खेल से सबको को प्रभावित किया।

पिछले सप्ताह चेन्नई चरण की विजेता कपूर और संजना की वाइल्ड कार्डधारी जोड़ी ने ध्रुव रावत और शिखा गौतम की जोड़ी को 33 मिनट तक चले मुकाबले में 21-14, 21-13 से हराया।

महिला युगल के फाइनल में सिमरन सिंह और खुशी गुप्ता की जोड़ी ने तेलंगाना की वेन्नाला के और श्रियांशी वालिशेट्टी को 21-16, 21-13 ने हराकर अपना पहला सीनियर राष्ट्रीय खिताब जीता।

पुरुष युगल के खिताबी मुकाबले में कृष्ण प्रसाद गागरा और विष्णुवर्धन गौड़ पी. की जोड़ी ने केरल के रविकृष्ण पीएस और शंकरप्रसाद उदयकुमार की जोड़ी को 21-9, 21-12 से शिकस्त दी।

लंदन ओलंपिक (2012) की पदक विजेता साइना नेहवाल पुरस्कार वितरण में यहां उपस्थित थीं । इस दौरान चैम्पियन खिलाड़ियों के बीच कुल 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!