लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोरोना से मौत का आंकड़ा 90 हजार के पार, पर मेजर बेसबॉल लीग की वापसी का मसौदा तैयार, जश्न मनाने, थूकने पर होगी रोक

By भाषा | Updated: May 17, 2020 12:59 IST

Major League Baseball: अमेरिका में जारी कोरोना संकट के बीच  मेजर लीग बेसबॉल द्वारा खेल को फिर शुरू करने के लिए तैयार मसौदे के मुताबिक, खिलाड़ियों को मैच खत्म होने पर शॉवर लेने और डगआउट में थूकने की स्वीकृति नहीं होगी

Open in App
ठळक मुद्देखिलाड़ियों का बुखार रोजाना जांचा जाएगा और उन्हें हर पारी के बीच में अपने हाथ सेनेटाइज करने होंगेहोम रन के बाद गले मिलने और हाई फाइव तथा तंबाकू चबाने की इजाजत नहीं होगी

लास एंजिलिस: मेजर लीग बेसबॉल (एमएलबी) के अधिकारियों ने खेल दोबारा शुरू करने के लिए नियमों का जो मसौदा तैयार किया है उनके अनुसार मुकाबले शुरू होने पर खिलाड़ियों को मैच खत्म होने पर शावर लेने, जश्न में मुठ्ठियां टकराने और डगआउट में थूकने की स्वीकृति नहीं होगी।

अमेरिकी मीडिया की शनिवार की खबरों के अनुसार इन नियमों को खिलाड़ियों की यूनियन से स्वीकृति लेनी होगी। अगर ये लागू हुए तो सामाजिक दूरी का पालन करने के अलावा होम रन के बाद गले मिलने और हाई फाइव तथा तंबाकू चबाने की इजाजत नहीं होगी।

खिलाड़ियों का बुखार रोजाना जांचा जाएगा और उन्हें हर पारी के बीच में अपने हाथ सेनेटाइज करने होंगे। एमएलबी ने हर सप्ताह खिलाड़ियों, कोचों, प्रबंधन और स्टेडियम कर्मचारियों के कोरोना वायरस के हजारों परीक्षण करने की योजना बनाई है।

द एथलेटिक की खबर के अनुसार एमएलबी का मानना है कि खेल की वापसी के लिए जो 67 पन्नों के नियम तैयार किए गए हैं उनसे कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी। लीग को जुलाई की शुरुआत में 2020 सत्र शुरू करने की उम्मीद है जिसमें नियमित सत्र से कम मुकाबले होंगे।

कोरोना वायरस का कहर दुनिया भर में जारी है और इसके संक्रमितों की संख्या 47 लाख को पार कर गई है जबकि इससे 3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 15 लाख और मौत का आंकड़ा 90 हजार को पार कर चुका है।

टॅग्स :अमेरिकाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!