लाइव न्यूज़ :

रीयल कश्मीर के मैसन राबर्टसन पर लगा चार मैच का प्रतिबंध हटा

By भाषा | Updated: March 10, 2021 17:07 IST

Open in App

कोलकाता, 10 मार्च अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने रीयल कश्मीर एफसी को बड़ी राहत देते हुए उसके सेंटर बैक मैसन राबर्टसन पर लगाया गया चार मैच का प्रतिबंध हटा दिया है।

एआईएफएफ की अनुशासन समिति ने पूर्व के एक मैच में रेफरी के लिये अपशब्दों का उपयोग करने पर राबर्टसन पर चार मैच का प्रतिबंध और दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया था लेकिन अपीली समिति ने टीम के दूसरे प्लेऑफ से ठीक पहले इसे हटाने का फैसला किया।

एआईएफएफ अपीली समिति ने कहा कि खिलाड़ी पर लगाये गये चार मैच के प्रतिबंध के फैसले में प्रमाणिकता का अभाव था और इसलिए उसे निरस्त किया गया।

मैसन और उनके पिता डेविड राबर्टसन (क्लब के मुख्य कोच) को चार फरवरी को इंडियन एरोज के खिलाफ खेले गये आई लीग मैच के दौरान रेफरी के लिये अपशब्दों का उपयोग करने के कारण शनिवार को चार मैचों के लिये निलंबित कर दिया गया था और उन पर दो – दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

अपीली समिति ने फैसले में कहा कि पिता-पुत्र के कथित अपराध को एक साथ जोड़कर नहीं देखा जा सकता है और इनका आंकलन अलग अलग होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!